Uttarakhand Accident - बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, सड़क पर पलटा बोलेरो कैंपर, कई लोग घायल
Jul 17, 2024, 13:55 IST

Badrinath Highway Accident - बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मारवाड़ी के निकट बुधवार को हादसा हो गया। एक वाहन पलट गया। हादसे में दो सवार गंभीर रूप से घायल हो हुए हैं। बाकी को हल्की चोट आई है। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12.15 बजे एक वाहन (बोलेरो कैंपर) मारवाड़ी के निकट मोड़ पर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर गिरकर पलट गया।
वाहन में सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें से गंभीर घायल दो लोगों को जोशीमठ अस्पताल भेजा गया है। बाकी सामान्य घायल हैं। वाहन जोशीमठ की तरफ आ रहा था।