UKD President - उत्तराखंड क्रांतिदल ने चुना अपना केंद्रीय अध्यक्ष, राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र कुकरेती होंगे नए अध्यक्ष
 

 

Uttarakhand Kranti Dal New President -  उत्तराखंड क्रांतिदल (UKD) ने लंबे मंथन और विचार-विमर्श के बाद अपने भावी केंद्रीय अध्यक्ष के लिए सहमति प्रदान कर दी है। कुकरेती साल 1980 से UKD से जुड़े हैं। वह राज्य आंदोलन से जुड़े रहे अब पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सुरेंद्र कुकरेती के नाम पर सर्वसम्मति जताई है। 20 नवंबर 2025 को देहरादून में आयोजित विशेष अधिवेशन में अध्यक्ष पद के लिए सदन अपनी मोहर लगा दी है। दल के संरक्षक और वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुकरेती को अध्यक्ष पद के लिए अनुमोदन प्रदान करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया है।

 

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि 14-15 अक्टूबर 2025 को हुए अधिवेशन में अध्यक्ष पद के आठ उम्मीदवारों को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चयन करने की अनुमति दी गई थी। इसी प्रक्रिया के तहत सभी प्रत्याशियों ने सुरेंद्र कुकरेती के नाम पर सहमति जताई। इस निर्णय की घोषणा केंद्रीय अध्यक्ष पूर्ण सिंह कटैत, पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता काशी सिंह एरी, डॉ. शक्तिशैल कपरवान, पुष्पेश त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की। इस अवसर पर दल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुरेंद्र कुकरेती के नेतृत्व में पार्टी अब आगामी चुनावों और राजनीतिक अभियानों के लिए अपनी रणनीति को और मजबूत करेगी।