UBSE Board Result 2026 - इस दिन आएगा उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं 12वीं का रिजल्ट, कन्फर्म हुई तारीख और समय  

 

Uttarakhand Board UBSE Result 2026 - उत्तराखंड के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट इस बार 25 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट सुबह 10:00 बजे घोषित किया जाएगा। 

 

कहां और कैसे देखें रिजल्ट?
छात्र अपने परिणाम निम्न माध्यमों से देख सकते हैं: आधिकारिक वेबसाइट: https://ubse.uk.gov.in डिजीलॉकर: https://results.digilocker.gov.in छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के अपना स्कोरकार्ड देख सकें। 

 

1261 केंद्रों पर दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा  - 
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बनाए गए 1261 केंद्रों पर दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें हाईस्कूल में 112679 छात्र-छात्राओं में से 110573 संस्थागत और 2106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। जबकि इंटरमीडिएट में 103442 परीक्षार्थियों में से 99345 संस्थागत और 4097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं।