हल्द्वानी - दिशा की बैठक बनी मज़ाक, सांसद को ऐसा पर्चा देकर चुपचाप खिसक लिए विधायक, अब लिखा पर्चा हुआ वायरल 
 

 

हल्द्वानी - काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी, लेकिन जनप्रतिनिधियों की लापरवाही इस तरह सामने आई कि बैठक मज़ाक बनकर रह गई। जिले के छह में से चार विधायक बैठक में पहुंचे ही नहीं। जो विधायक पहुंचे, उनमें से भी कई मंत्री-अधिकारी के सामने शादी में जाने का बहाना बनाकर बीच बैठक से निकलते दिखे। ऐसे में सोचा जा सकता है कि जनप्रतिनिधि क्षेत्रों ने विकास के लिए कितने संवेदनशील हैं। 

इस बीच, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा तो सांसद अजय भट्ट के हाथ में एक पर्चा थमाकर चुपचाप निकल गए। पर्चे में लिखा था— “भाई साहब शादी में जाना है”। यह वाक्या बैठक में मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। दिशा बैठक का उद्देश्य विकास कार्यों की समीक्षा, प्रगति और समस्याओं का समाधान करना होता है, लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता ने बैठक की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय जनता का कहना है कि जिस मंच पर विकास के सबसे महत्वपूर्ण फैसले लिए जाते हैं, वहीं जनप्रतिनिधियों की गैर-गंभीरता विकास कार्यों की रफ्तार को प्रभावित करती है।