‘’हल्द्वानी- बृजलाल चैरिटेबल सोसाइटी ने स्कूल में डोनेट किये कंप्यूटर, सोसाइटी के चेयरमैन पाल बोले हर विद्यार्थी को बनाना चाहते हैं तकनीकी रूप से शिक्षित ‘’
हल्द्वानी-( जिया सती ) बृजलाल चैरिटेबल सोसाइटी स्वस्थ के साथ साथ अब शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा हैं.. बृजलाल चैरिटेबल सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक पाल ने अपने पिता स्वर्गीय रमेश पाल की याद में राजकीय इंटर कॉलेज दोगड़ा में कंप्यूटर लैब और विद्यार्थियों को बैठने के लिए कुर्सियां उपलब्ध कराई हैं.. सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक बंशीधर भगत और भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने उद्धघाटन किया..
कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि स्वर्गीय रमेश पाल समाज के लिए हमेशा कुछ न कुछ किया करते थे वैसे संस्कार उनके पूरे परिवार को मिले हैं.. उनके द्वारा कंप्यूटर लैब में दिए गए कंप्यूटर से स्कूल के विद्यार्थियों में दुनिया से जुड़ने और कुछ नया सीखने ही इच्छा पूरी होंगी..वहीं चेयरमैन अशोक पाल ने कहा कि विद्यार्थी को तकनीकी रूप से शिक्षित बनाना चाहते हैं जिससे पढ़ाई में गरीबी किसी के आड़े न आएं
इस अवसर पर काया आयुर्वेदिक कॉलेज एंड रिसर्च संस्थान की निदेशक डॉ योगिता पाल, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ विनय खुल्लर, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान भी मौज़ूद रहें.. कार्यक्रम का संचालन अध्यापक गौरी शंकर ने किया..