देहरादून- प्रदेश के किसानों के लिए सरकार ने लिए कई महत्तवपूर्ण फैसले, बीज वितरण के लिए तैयार किया ये नया प्लान
Jul 20, 2021, 14:33 IST

उत्तराखंड सीड्स एंड तराई डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड पंतनगर की बैठक में प्रदेश के किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने किसानों और कास्तकारों के कल्याण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान किसानों के लिए बीज वितरण व्यवस्था में सुधार करने साथ ही, मैदानी और पहाड़ी इलाकों में होने वाली फसलों का कैलेंडर तैयार करने का फैसला लिया गया। कृषि मंत्री की माने तो वही भविष्य में इसी कैलेंडर के हिसाब से किसानों को बीज वितरित किए जाएंगे। इतना ही नहीं प्रदेश में मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों के हिसाब से बीजों की नई प्रजातियां विकसित करने पर भी तेज़ी से काम किया जाएगा।