नैनीताल - ओखलकांडा के युवक का हरिद्वार रेलवे पटरी पर मिला था शव, जानिए कैसे हुई घटना, ट्रेन चालक ने थाने में बताया
नैनीताल - ओखलकांडा ब्लॉक के चमोली बड़ौन गांव निवासी 21 वर्षीय प्रकाश चिलवाल पुत्र सोबन सिंह चिलवाल का शव मंगलवार, 25 अगस्त को हरिद्वार रेलवे स्टेशन के समीप ज्वालापुर क्षेत्र में रेलवे पटरी पर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रकाश चार भाइयों में सबसे छोटा था और हरिद्वार में एक होटल में काम करता था। परिजनों के अनुसार पुलिस ने बताया कि घटना के समय चार युवक रेलवे पटरी पर मौजूद थे। ट्रेन को आता देखकर अन्य तीन युवक पटरी से हट गए, जबकि हड़बड़ाहट में प्रकाश ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बताया गया कि ट्रेन के चालक ने प्रकाश के ट्रेन से टकराने की सूचना तत्काल पुलिस को दी। घटना की सूचना गांव में पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।