हल्द्वानी - MBPG कॉलेज में आर-पार की लड़ाई, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, BJP-RSS के नेता भी आर्यन बेलवाल के समर्थन में उतरे
हल्द्वानी - एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव में ABVP से धीरज बिष्ट को टिकट मिलने से अब संगठन के अंदर ही बगावत शुरू हो गई है, इसी बगावत के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने आज कॉलेज में छात्रों के बीच अपना दमखम दिखाया है। शिक्षक कृष्ण चंद्र बेलवाल के बेटे आर्यन बेलवाल के समर्थन में भाजपा नेता, राज्य आंदोलनकारी और ABVP के पूर्व छात्र संघ अध्यक्षों के सामने आने से छात्र राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
भाजपा -आरएसएस और पूर्व छात्र संघ अध्यक्षों का मिला समर्थन -
आर्यन बेलवाल के समर्थन में भाजपा नेता एवं राज्य आंदोलनकारी विजय भट्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अतुल अग्रवाल समेत कई नेताओं के नाम सामने आए हैं। वहीं, ABVP के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक सनवाल (2009), जगदीश बिष्ट (2011) और वीरेंद्र बिष्ट (2012) ने भी आर्यन को समर्थन देने और जिताने का संकल्प जताया है।
सवाल यह है कि ABVP के पूर्व छात्र संघ अध्यक्षों ने संगठन के उम्मीदवार के सामने निर्दलीय आर्यन बेलवाल का समर्थन क्यों किया? क्या यह छात्र राजनीति में बढ़ती नाराजगी का संकेत है या स्थानीय समीकरणों का असर? 29 सितंबर को चुनाव परिणाम सामने आएंगे। अब देखना होगा कि MBPG कॉलेज में किस प्रत्याशी का पलड़ा भारी रहता है।