हल्द्वानी - ब्लू स्काई में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

 

हल्द्वानी - सरस्वती फाउंडेशन की ओर से 15 अगस्त को ब्लू स्काई में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। शाम चार बजे से आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में करीब 40 से 50 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।


कार्यक्रम की मुख्य आयोजक योगिता भंडारी रहीं। उनकी देखरेख में आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां, मनोरंजक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और तीज पर्व का जमकर आनंद उठाया।
आयोजन को सफल बनाने में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक, जंगल वाइब, वेल्ट्रिक्स वेव तथा मधुबन फ्लावर्स एंड एक्वेरियम ने स्पॉन्सर एवं गिफ्टिंग पार्टनर के रूप में सहयोग दिया।


कार्यक्रम के समापन पर आयोजक योगिता भंडारी एवं सरस्वती फाउंडेशन की टीम ने सभी प्रायोजकों, सहयोगियों और कार्यक्रम में शामिल महिलाओं का आभार व्यक्त किया। उपस्थित महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे महिला सहभागिता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने वाला सराहनीय प्रयास बताया।