‘’दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के छात्रों ने रचा उत्कृष्ट परिणाम का इतिहास’’

 

हल्द्वानी -( जिया सती ) दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष कक्षा 10 के सीबीएसई परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। घोषित परिणामों में छात्रों का प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा, जिससे विद्यालय का नाम और भी गौरवान्वित हुआ है। अधिकांश विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया।

इस वर्ष के टॉपर्स में गर्वित पांडेय ने 98.2% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके बाद हर्षिता महतोलिया ने 97.6% अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं कनिष्क जोशी और कृतिका तड़ागी ने 97.2% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर जगह बनाई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है, जो मिलकर एक मजबूत शैक्षणिक वातावरण बनाते हैं।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, अन्य छात्रों को भी इससे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया गया।