हल्द्वानी- ओखलकांडा के कई ग्राम प्रधानों ने डीएम नैनीताल को दिया ज्ञापन, जानिये किन समस्याओं को लेकर मिले
हल्द्वानी- ओखलकांडा ब्लॉक के कई ग्राम प्रधानों ने जिला अधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल को हल्द्वानी उनके कैंप कार्यालय में ज्ञापन देकर कई समस्याओं से अवगत कराया। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष ओखलकांडा मदन परगाईं के नेतृत्व में प्रधानों ने बताया कि नैनीताल जिले का ओखलकांडा ब्लॉक पूर्णतया पर्वतीय ब्लॉक है जिसमें नेटवर्क की सभी ग्राम पंचायतों में समस्या रहती है।
ओखलकांडा ब्लॉक के हर गांव में VB-G RAM G के तहत ऑनलाइन हाजिरी लगाना संभव नहीं है, अतः पूरे ओखलकांडा ब्लॉक में ऑफलाइन हाजिरी लगाने की व्यवस्था तथा वीबी राम जी के तहत श्रमिकों को ₹600 वह मिस्त्री को ₹800 मजदूरी देने की मांग करी। ई ग्राम स्वराज 16 वां वित्त आयोग की वेबसाइट जो कि केवल उत्तराखंड में नहीं खुला है उसको यथाशीय खुलवाने की मांग करी।
ग्राम पंचायत में किसी भी विभाग द्वारा स्वीकृत 10 लाख तक के कार्यों की कार्यवाही संस्था ग्राम पंचायत को बनाया जाए ताकि गांव के लोगों को रोजगार मिल सके जिससे पलायन रोका जा सके।
ग्राम पंचायत में किसी भी विभाग / कार्यदायी संस्था द्वारा किए जाने वाले विकास कार्य एवं अन्य कार्य के संबंध में ग्राम पंचायत स्तर से प्रस्ताव एवं अनुमति अनिवार्य किए जाने हेतु ।
जल जीवन मिशन के तहत बनी पेयजल लाइन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत को 2 वर्ष पूर्व हस्तांतरित कर दी गई है परंतु आपदा के एस्टीमेट अभी भी उन पर कार्यवाही संस्था द्वारा बनाए जा रहे हैं अतः आपदा की एस्टीमेट ग्राम पंचायत से बनाए जाए और रुपए भी ग्राम पंचायत को ही दिए जाएं ।
इस दौरान ग्राम प्रधान ढोलीगांव मदन जोशी, ग्राम प्रधान पैटना कमल बोरा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बरमधार मोहन चन्द्र, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कोटली आलम कोटलिया, सतीश चन्द्र, उप प्रधान डालकन्या करन पनेरु, पंकज परगाॅई, अंकित चतुर्वेदी, गोपाल सिंह बर्गली आदि मौजूद रहे।