पिथौरागढ़ - इन्फैंट्री बटालियन में निकली भर्ती रैली, 18 से 23 अगस्त तक इतने पदों के लिए कुमाऊं में होनी है भर्ती
पिथौरागढ़ - 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) पर्यावरण कुमाऊं की ओर से पूर्व सैनिकों एवं महिला कर्मियों के लिए एक विशेष भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली आगामी 18 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक पिथौरागढ़ स्थित बटालियन मुख्यालय के ग्राउंड में आयोजित होगी। भर्ती प्रक्रिया प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से शुरू होगी।
भर्ती रैली की तिथियां और चरण -
18 अगस्त: दस्तावेज़ों की जांच और प्रारंभिक शारीरिक परीक्षण
19 और 21 अगस्त: चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण
22 और 23 अगस्त: साक्षात्कार
रिक्त पदों का विवरण -
JCO (जीडी) – 01 पद
सिपाही (जीडी) – 91 पद
लिपिक – 01 पद
रसोइया – 06 पद
बढ़ई – 03 पद
सफाईवाला – 02 पद
धोबी – 03 पद
दर्जी – 02 पद
उपकरण मरम्मतकर्ता – 02 पद
नाई – 03 पद
लौहार – 01 पद
पात्रता मापदंड-
केवल उत्तराखण्ड राज्य के पूर्व सैनिक एवं महिला पूर्व कर्मी आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने वन एवं पर्यावरण मंत्रालय अथवा राज्य वन विभाग में कम से कम 20 वर्ष सेवा की हो।
सेवानिवृत्ति की अवधि: अधिकतम 5 वर्ष पूर्व
चिकित्सा श्रेणी: SHAPE-1
चरित्र प्रमाण पत्र: EXEMPLARY या VERY GOOD
शारीरिक योग्यता:
पुरुष: ऊंचाई ≥ 160 सेमी (गढ़वाली/गोरखा – 152 सेमी), वजन ≥ 50 किग्रा, छाती ≥ 82 सेमी (1 सेमी विस्तार अनिवार्य)
महिला: ऊंचाई ≥ 150 सेमी, वजन ≥ 42 किग्रा, छाती में 5 सेमी तक विस्तार करने में सक्षम
आवश्यक दस्तावेज:
सेवानिवृत्ति बुक (मूल व प्रतिलिपि)
पीपीओ (मूल व प्रतिलिपि)
पहचान पत्र (पूर्व सैनिक / महिला कर्मी)
आधार कार्ड
07 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
महिला कर्मियों के लिए संबंधित विभाग से 20 वर्ष की सेवा प्रमाणित दस्तावेज
सेवा की शर्तें एवं सुविधाएं:
सेवा अवधि: प्रति वर्ष 8 माह
नामांकन: सिपाही पद पर; JCO स्तर के लिए सेवा अनुभव के आधार पर
सेवा आयु सीमा:
पूर्व सैनिक व महिला कर्मी – 50 वर्ष तक
पूर्व JCO/ समकक्ष महिला कर्मी – 55 वर्ष तक
नामांकन अवधि: प्रारंभिक 2 वर्ष + 1 वर्ष सेवा विस्तार (प्रदर्शन आधारित)
वेतन एवं भत्ते: बेसिक पे, डीए, HRA, ट्रांसपोर्ट व अन्य नियमानुसार
अवकाश: 30 दिन वार्षिक, 15 दिन आकस्मिक
नोट: भर्ती रैली के दौरान किसी दुर्घटना के लिए बटालियन उत्तरदायी नहीं होगी
ऑनलाइन जानकारी और पंजीकरण के लिए वेबसाइट:
👉 www.130ta.com
नोट: इच्छुक योग्य उम्मीदवार https://www.130ta.com 18 अगस्त 2025 को प्रातः 6 बजे समस्त दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।