नैनीताल - जिले में बारिश का कहर, 47 सड़कें बंद, जनजीवन प्रभावित, यात्रा करने से पहले जान लें सड़कों का हाल 
 

 

 

 

 

नैनीताल - जिले में लगातार हो रही बारिश का असर सड़क व्यवस्था पर पड़ने लगा है। भूस्खलन और मलबा आने के कारण नैनीताल जिले में 25 सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। इनमें 3 राज्य मार्ग 3 जिला मार्ग और 41 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। बंद सड़कों के कारण कई क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। सड़क बंद होने से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें। साथ ही नदी-नालों के किनारे जाने से बचने और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने को कहा गया है। बंद मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभागों की मशीनरी लगातार काम में जुटी हुई है। मौसम सामान्य होने और बारिश कम होने के बाद सड़क खोलने के कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।