हल्द्वानी - ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई, इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा NBW वारंटी गिरफ्तार

 

हल्द्वानी - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा फरार एवं वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चौकी हल्दूचौड़ थाना लालकुआं पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबंश सिंह क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, बृजमोहन राणा के नेतृत्व में चौकी हल्दूचौड़ कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में दिनांक 03.09.2026 को चौकी हल्दूचौड़ थाना लालकुआं पुलिस टीम द्वारा न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर वाद संख्या 498/2022, धारा 420 भादवि से संबंधित लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी देसराज श्रीवास्तव पुत्र सुखलाल श्रीवास्तव, निवासी नवेदिया मिलक, थाना मिलक, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।