हल्द्वानी - दीपावली की मिठास में जहर! बनभूलपुरा में बताशे में मिलाई जा रही थी खड़िया पाउडर, SDM रईश से बोले थोड़ा तो चखो
हल्द्वानी - दीपावली पर्व से पहले मिठाइयों और खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरों ने मिलावट करना शुरू कर दिया है, खासतौर पर बनभूलपुरा, गांधीनगर और अन्य इलाकों में अवैध रूप से बताशे की फैक्ट्रियां संचालित होती हैं। दीपावली पर्व से पहले मिठाइयों और खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने शहर के बनभूलपुरा और गांधीनगर क्षेत्रों में छापेमारी कर तीन अवैध फैक्ट्रियों को सील कर दिया। प्रशासनिक छापे के दौरान, खड़िया, कीटनाशक नुवान और गन्दगी का अम्बार मिला।
अधिकारियों ने बताया कि फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट को सभी उत्पादों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं, तीनों फैक्ट्रियों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहारों के समय मिलावटखोरी या अवैध उत्पादन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।