अल्मोड़ा - नवनियुक्त प्रदेश मंत्री गौरव पांडे पहली बार पहुंचे अल्मोड़ा, ढोल-दमाऊं और पारंपरिक वेशभूषा में हुआ जोरदार अभिनंदन

 

अल्मोड़ा - भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री आदरणीय गौरव पांडे के प्रथम बार अल्मोड़ा आगमन पर जिले के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम जनता ने उन्हें भव्य स्वागत किया। लोधिया बैरियर पर भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ढोल-दमाऊं, बैंड-बाजों और जोरदार नारों के साथ प्रदेश मंत्री का स्वागत किया। 

इसके बाद वाहन और दोपहिया वाहनों के काफिले के साथ पांडे का स्वागत समारोह स्थल होटल शिखर तक पहुँचा, जहाँ उनका कार्यक्रम विशेष गरिमा के साथ आयोजित किया गया। होटल शिखर, अल्मोड़ा में आयोजित स्वागत समारोह में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्त्रियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर तिलक और हार से पांडे का अभिनंदन किया। इस पारंपरिक स्वागत ने समारोह को और अधिक सांस्कृतिक और गरिमामय बना दिया।

स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे – पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, दायित्व धारी गंगा बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, नीमा आर्य, नगर मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित लटवाल, रवि रौतेला, पूर्व दायित्वधारी गोविंद पिलख्वाल, बिट्टू कर्नाटक और बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे। 

जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि अल्मोड़ा जिले के लिए यह गर्व की बात है कि गौरव पांडे जी को प्रदेश संगठन में मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे। मैं कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे पूरे उत्साह और समर्पण के साथ संगठनात्मक कार्यों में भाग लें। 

प्रदेश मंत्री गौरव पांडे ने अपने संबोधन में कहा – “आप सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं साथियों ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ मेरा स्वागत किया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। मैं पूर्ण समर्पण और तनमयता के साथ क्षेत्र की जनता के विकास एवं संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा। हम सब मिलकर 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाएँगे।”

पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा – “गौरव पांडे जी के नेतृत्व में युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उनका मार्गदर्शन संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा – “गौरव पांडे जी को प्रदेश टीम में शामिल करने से अल्मोड़ा जिले को सरकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक कार्यों में और अधिक लाभ एवं अवसर प्राप्त होंगे। उनके नेतृत्व से जिले का विकास और संगठन सशक्त होगा। इस भव्य स्वागत ने अल्मोड़ा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा को नया आयाम प्रदान किया।