‘’नई दिल्ली - हल्दूचौड़़ चिल्ड्रन्स एकेडमी को शिक्षा में नवाचार और उत्कृष्टता के लिए मिला गौरवपूर्ण सम्मान, पढ़िए खबर’’
( जिया सती )- हल्दूचौड़ चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को शिक्षण एवं नेतृत्व उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार इथियोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के दूतावास और वर्ल्ड ट्रेड कनेक्ट बिज़नेस एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन (WTCBIA) के सहयोग से नई दिल्ली में प्रदान किया गया।
संस्थान ने इस पुरस्कार में वैश्विक प्रभाव नेतृत्व में उत्कृष्टता और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के क्रियान्वयन में उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया गया।
साथ ही, संस्थान की निर्देशिका सुश्री प्रियांशी पाठक को उनके अद्वितीय शैक्षणिक नेतृत्व और योगदान के लिए इंडो-इथियोपियाई शिक्षण एवं अधिगम उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। सुश्री दीपांशी पाठक डायरेक्टर,ई.एम.पी पर्सनेज और सुश्री प्रियांशी पाठक डायरेक्टर एग्जीक्यूटिव ने इस सम्मान को गर्व के साथ स्वीकार किया।
चिल्ड्रन्स एकेडमी के इस सम्मान ने स्कूल की शैक्षणिक नवाचार, वैश्विक दृष्टिकोण, और जिम्मेदार नेतृत्व की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है। संस्थान की इस उपलब्धि ने न केवल छात्रों और शिक्षकों को गर्वित किया है, बल्कि क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल की प्रतिष्ठा को भी नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है।