‘’नेस्ट टू स्काई: मासूमियों का शानदार समारोह, छोटे सितारों की बड़ी उपलब्धि’’

 

हल्द्वानी -( जिया सती ) दिल्ली पब्लिक स्कूल, में किंडरगार्टन के नन्हे विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन समारोह बेहद खुशी और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। पूरे कार्यक्रम में बच्चों की मासूमियत और ऊर्जा देखने लायक थी, जिसने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।

“नेस्ट टू स्काई” थीम पर आधारित इस समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया और दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम का संचालन भी बच्चों ने ही आत्मविश्वास के साथ किया। सीनियर और जूनियर विंग के केजी छात्रों ने अपनी प्रतिभा और मंच कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वे अपने अगले शैक्षणिक चरण के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री भुमेश अग्रवाल, श्रीमती रीता अग्रवाल और प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। यह समारोह बच्चों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ, जिसने उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी और सभी को भावुक कर दिया।