हल्द्वानी-  आनंदा एकेडमी में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, पढ़ाई के साथ साथ खेल के प्रति भी जागरूक रहे विद्यार्थी 

 
Haldwani- Ananda Academy Celebrated National Sports Day

Report Khushi lohani- राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) भारत में हर साल 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है, जिन्हें हॉकी के ‘द विजार्ड’ या ‘द मैजिशियन’ के रूप में जाना जाता था। आज दिनांक  29/08/23 डहरिया स्थित आनंदा एकेडमी में मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। नेशनल र्स्पोंट्स डे मनाने का उदेश्य देश के लोगों को खेल व खिलाड़ियों के योगदान के महत्व से परिचित कराना और खेलों को बढ़ावा देना है. खेल न सिर्फ लोगों को फिजिकली फिट रखता है बल्कि देश में एकता और भाईचारे को बढ़ावा भी देती है. मेजर ध्यानचंद ने हमारे देश का नाम खेल में अपने उत्तम प्रदर्शन द्वारा बहुत ऊँचा किया हैं, इसीलिए उनके जन्मदिवस को ही राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता हैं. राष्ट्रीय खेल दिवस सभी विद्यालयों, कॉलेज, अन्य शिक्षण संस्थाओं और खेल अकादमियों में मनाया जाता हैं और हमारी जिंदगी में खेल-कूद के महत्व को दर्शाया जाता हैं.

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक भूपेन्द बिष्ट, निर्देशिका दीक्षा बिष्ट और प्रधानाचार्या माया बिष्ट ने विद्यार्थियों का खेल का महत्व बताते हुए मेजर ध्यानचंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। खेल शिक्षिका करिश्मा बिष्ट के नेतृत्व में कक्षा नर्सरी से कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों को तरह तरह के खेल खिलाये गए और इसके साथ ही यह दिन मनाने के पीछे का उद्देश्य भी बताया गया।