नैनीताल - जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए दोबारा होगा चुनाव, गायब पांच सदस्यों को नहीं ढूंढ पायी पुलिस
Aug 14, 2025, 18:09 IST
नैनीताल - नैनीताल में कांग्रेस की ओर से जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण होने के आरोप को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद हाईकोर्ट ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को दोबारा करने का आदेश दिया है।
हाईकोर्ट लापता हुए जिला पंचायत सदस्यों का अभी तक पता नहीं लगने से नाराज है। इस मामले में एसएसपी ने कहा कि उन्होंने प्रकरण से संबंधित कोई वीडियो नहीं देखा है। नैनीताल जिलाधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग के लिए दोबारा रि पोल करवाने के लिए रिपोर्ट भेजेंगी।
कोर्ट के निर्णय के बाद फेसबुक में लाइव आकर लाखन सिंह नेगी ने कहा कि चाहे उनका स्कूल, और होटल सील कर दो पर लाखन का टैलेंट ख़त्म नहीं कर पाओगे।