नैनीताल - बेतालघाट गोलीकांड के आरोपियों को फ़िल्मी स्टाइल में दबोच लाई पुलिस, दवा लेने से पहले पुलिस ने पकड़ा गला 

 

नैनीताल - सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां पुलिस एक मेडिकल स्टोर के बाहर से अपराधियों को दबोचते हुए नजर आ रही है, यह घटना बीते 14 अगस्त को बेतालघाट में चुनावों के दौरान फायरिंग से जुडी थी, इस गोली कांड में एक व्यक्ति महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद चुनाव आयोग ने बेतालघाट थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया था साथ ही CO के खिलाफ भी एक्शन की बात हुई थी। 

पुलिस टीम ने एक संदिग्ध थार (UK18U 5002) का पीछा किया। मौके पर आरोपी गुरमीत मेडिकल स्टोर पर दवा लेने उतरा, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तगण -
1. अमृतपाल उर्फ पन्नू (30 वर्ष) पुत्र मिन्दर सिंह, निवासी ग्राम रोशनपुर, गूलरभोज (मुख्य आरोपी)
2. गुरमीत सिंह उर्फ पारस (28 वर्ष) पुत्र मनजीत सिंह, निवासी ग्राम बेरिया दौलत, केलाखेड़ा
3. प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर (32 वर्ष) पुत्र तेजा सिंह, निवासी मुंडिया कला बहादुरगंज बाजपुर, हाल निवासी पिरूमदारा

बरामदगी -
01 अदद देशी पिस्टल 32 बोर मय 03 जिंदा कारतूस
(घटना में प्रयुक्त) थार (UK18U-5002)

आपराधिक इतिहास -
1- अमृतपाल उर्फ पन्नू (मुख्य आरोपी) के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में हत्या के प्रयास में अभियोग पंजीकृत है।
2- प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर के विरुद्ध थाना रामनगर में 02 अभियोग मारपीट व धोखाधड़ी के पंजीकृत हैं।  शेष आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।