देहरादून - उत्तराखंड में IFS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, PCCF से लेकर DFO स्तर तक तबादले, देखिये लिस्ट
देहरादून - उत्तराखंड सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के बहुप्रतीक्षित तबादलों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी आदेश में वन मुख्यालय से लेकर फील्ड स्तर तक बड़े पैमाने पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में PCCF, APCCF, CCF, CF और DFO स्तर के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का मानना है कि इससे वन विभाग की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा।
वन मुख्यालय में प्रमुख बदलाव -
आदेश के अनुसार प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) कपिल लाल से CAMPA का प्रभार वापस ले लिया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) नीना ग्रेवाल के पास प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) के साथ-साथ वन विकास निगम की प्रबंध निदेशक (MD) की अतिरिक्त जिम्मेदारी यथावत रहेगी। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (APCCF) बी.के. गांगटे को CAMPA की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है। सुरेंद्र मेहरा को नियोजन के साथ सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
CCF पराग मधुकर से वन पंचायत का प्रभार वापस लेकर सुशांत कुमार पटनायक को इसकी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चंद्रशेखर सनवाल को वन संरक्षक (नोडल कार्यालय) बनाया गया है। इसके अलावा नीतू लक्ष्मी से यमुना वृत्त की जिम्मेदारी हटाकर उन्हें वन विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि कल्याणी को दोबारा यमुना वृत्त का प्रभार सौंपा गया है।
DFO स्तर पर व्यापक तबादले-
वन विभाग ने जिला वन अधिकारियों (DFO) के स्तर पर भी बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं।
अमित कंवर – मसूरी से चकराता वन प्रभाग
वैभव कुमार सिंह – देहरादून वन प्रभाग
नीरज कुमार – देहरादून से वन विकास निगम
हिमांशु बागड़ी – टिहरी वन प्रभाग
दीपक सिंह – तराई पूर्वी वन प्रभाग
आशुतोष सिंह – टोंस फॉरेस्ट डिवीजन
पुनीत तोमर – तराई पश्चिमी वन प्रभाग
जीवन मोहन – उत्तरकाशी
अभिमन्यु – अल्मोड़ा
आदित्य रत्न – पिथौरागढ़
रजत सुमन – केदारनाथ फॉरेस्ट डिवीजन
प्रणाली रमेश – बदरीनाथ फॉरेस्ट डिवीजन
प्रकाश चंद्र आर्य – बागेश्वर
देवी प्रसाद बलूनी – मसूरी
विनीत कुमार – रुद्रप्रयाग
गौरव वर्मा – लैंसडाउन वन प्रभाग
यश ढोबले – नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान
वन विभाग के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में गति लाने, वन संरक्षण एवं प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न वन प्रभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।