हल्द्वानी - ध्वज पूजन के साथ कुमाऊं की प्रसिद्ध दिन की रामलीला का शुभारंभ, आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह
हल्द्वानी - कुमाऊं की प्रसिद्ध दिन की रामलीला का शुभारंभ विधिवत ध्वज पूजन के साथ हुआ। श्री रामलीला कमेटी के रिसीवर एवं सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुरोहित गोपाल दत्त भट्ट शास्त्री और पंडित विवेक शर्मा ने विधि-विधान से ध्वज पूजन कराया। ध्वज पूजन के साथ ही रामलीला के आयोजन की औपचारिक शुरुआत हुई। इस दौरान रामलीला कमेटी से जुड़े पदाधिकारी और संचालन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मेयर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, भगवान सहाय अग्रवाल और रितेश जोशी समेत संचालन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर रामलीला कमेटी की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं।
कुमाऊं की इस पारंपरिक दिन की रामलीला को देखने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ध्वज पूजन के साथ शुरू हुए आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।