Uttarakhand Jobs - उत्तराखंड में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ANM के बम्पर पदों पर भर्ती, इस दिन से होंगे आवेदन शुरू

 

देहरादून - उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 335 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में बोर्ड ने संशोधित विज्ञप्ति जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 21 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई निर्धारित की गई है।

पहले बोर्ड द्वारा 14 नवंबर 2025 को 180 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसे अब संशोधित करते हुए कुल पदों की संख्या बढ़ाकर 335 कर दी गई है। नए पदों को शामिल कर एक साथ भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में आवेदन किया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले संशोधित विज्ञप्ति को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।