Uttarakhand Crime - पंतनगर यूनिवर्सिटी में बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड, विश्वविद्यालय में मचा कोहराम
Sep 12, 2025, 16:01 IST
Uttarakhand Crime - उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर यूनिवर्सिटी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना के बाद यूनिवर्सिटी में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार मृतक छात्र नीरज पुत्र छोटेलाल किच्छा के दरउ का रहने वाला था। इसी वर्ष उसने पंतनगर यूनिवर्सिटी की टेक्नोलॉजी कॉलेज में दाखिला लिया था। यूनिवर्सिटी के बिपिन सिंह रावत छात्रावास के कमरा नंबर 75 में रहता था। घटना आज शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे की बताई जा रही है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बारे में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल छात्र ने सुसाइड क्यों किया इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।