उत्तराखंड- फोटो के लिए बंदूक के साथ पोज देते समय अचानक चल गई गोली, युवक की दर्दनाक मौत
Mar 13, 2026, 12:17 IST
पिथौरागढ़ - भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में बुधवार को भरूवा बंदूक के साथ फोटो खींचने के दौरान गोली चल जाने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शिवनाथ गांव पालिका का रहने वाला 18 वर्षीय युवक सुवास महरा अपनी दीदी जानकारी बोहरा के घर बसौटी गांव गया हुआ था। दीदी के घर पर भरूवा बंदूक रखी थी।
सुवास को बंदूक के साथ फोटो लेने की सूझी। उसने फोटो खींचने के लिए गणेश बहादुर बोहरा को बुलाया। गणेश बहादुर ने बंदूक पकड़ी हुई थी, इसी दौरान बंदूक से गोली चल गई।
गोली सुवास के सीने पर लगी, उसे तत्काल जोगपूड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में गणेश बहादुर बोहरा को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।