हल्द्वानी- MBPG कॉलेज छात्र संघ चुनाव अध्यक्ष पद पर 11वें राउंड के बाद भी यह उम्मीदवार आगे, जानिये क्या है अब तक का अपडेट
Sep 27, 2025, 20:59 IST
हल्द्वानी - एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की मतगणना जारी है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।
शुक्रवार को हो रहे चुनावों की गिनती के 11वें राउंड तक अभिषेक गोस्वामी 105 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस दौरान उन्हें 84 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई उम्मीदवार कमल बोरा को 95 वोट हासिल हुए।
कॉलेज में कुल 14 राउंड की गिनती होनी है। अभी तीन राउंड की गिनती शेष है। अब तक के रुझानों में अभिषेक गोस्वामी मज़बूत स्थिति में नज़र आ रहे हैं।