हल्द्वानी - नैनीताल मोटर्स में लॉन्च हुई नई Maruti Brezza, दमदार फीचर्स और स्मार्ट टेक्नोलॉजी जीतेगी Gen- Z का दिल
हल्द्वानी - मारुति सुजुकी के अधिकृत डीलर नैनीताल मोटर्स एरिना (Nainital Motors Haldwani) में सोमवार को नई Maruti Brezza का भव्य अनावरण किया गया। आधुनिक तकनीक, प्रीमियम फीचर्स और बेहतर सुरक्षा के साथ पेश की गई यह New Brezza Car खासतौर पर युवाओं और परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7,39,900 रखी है, जिसे इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी कीमत माना जा रहा है।
नई Brezza में 1.5 लीटर K-Series पेट्रोल इंजन, 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन तथा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार वाहन बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है। इसके साथ ही CNG विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। इंजन लगभग 170 Nm का टॉर्क (2000-3500 RPM) उत्पन्न करता है, जिससे शहर और हाईवे दोनों पर बेहतर प्रदर्शन मिलता है।
फीचर्स की बात करें तो नई Brezza में SmartPlay Pro+ infotainment system, Alexa support, 64-कलर Ambient Lighting, Ventilated Front Seats, Auto Air Purifier, Next Generation Suzuki Connect, e-Call सुविधा, Blind Spot Warning, Lane Change Alert, TPMS (Tyre Pressure Monitoring System) तथा नए Precision Cut Alloy Wheels जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल सुरक्षा, तकनीक और स्टाइल का बेहतर संतुलन प्रस्तुत करता है।
लॉन्च कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए.पी. वाजपेयी रहे। उन्होंने नैनीताल मोटर्स के डायरेक्टर भूपेश अग्रवाल और नितिन अग्रवाल के साथ नई Maruti Brezza का अनावरण किया। इस अवसर पर नैनीताल मोटर्स से समीर नंदवानी, नरेंद्र तिवारी, अभिषेक शर्मा, रमेश सिंह, गोकुल पांडे सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों में नई Brezza को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कई ग्राहकों ने मौके पर ही वाहन की बुकिंग कराई, जबकि कुछ ग्राहकों को उसी दिन डिलीवरी भी सौंपी गई। कंपनी का मानना है कि अपने आकर्षक डिजाइन, आधुनिक तकनीक, उन्नत सुरक्षा फीचर्स और प्रतिस्पर्धी कीमत के कारण नई Maruti Brezza बाजार में युवाओं और परिवारों के बीच मजबूत पहचान बनाएगी।