हल्द्वानी - दि मास्टर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शत-प्रतिशत रहा 12वीं का परीक्षा परिणाम, इन छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
हल्द्वानी - CBSE द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 में पनियाली, कठघरिया स्थित दि मास्टर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जिससे विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में किरण परगाई ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सुमित सिंह बिष्ट ने 86 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जब्कि अस्तित्व सक्सेना ने 85 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्रमोद सिंह तोलिया, प्रबंधक चंदन सिंह रैकवाल, अकादमिक निदेशक नेहा बिष्ट रैकवाल तथा प्रधानाचार्य रमेश मेहरा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि छात्रों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।