हल्द्वानी - सब्जी लेने निकली किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने गुमशुदगी कराई दर्ज, लोगों से की यह अपील 

 

 

हल्द्वानी - शहर के डहरिया क्षेत्र से 12 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर कोतवाली हल्द्वानी में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार प्राची माहेश्वरी सोमवार दोपहर प्रगति विहार फेज-2, डहरिया स्थित अपने घर से समता आश्रम गली में सब्जी लेने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

किशोरी की मां किरण माहेश्वरी ने कोतवाली हल्द्वानी में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से बेटी की तलाश की गुहार लगाई है। बेटी के अचानक लापता होने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को प्राची माहेश्वरी के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे तो तत्काल मोबाइल नंबर 9917332744 पर संपर्क करें अथवा निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें। साथ ही प्रगति विहार फेज-2, डहरिया स्थित उनके निवास पर भी जानकारी दी जा सकती है।