हल्द्वानी- आम्रपाली विश्वविद्यालय में “स्टार्टअप जेनेसिस 2.0” हैकाथॉन का भव्य उद्घाटन, जानिये क्या है इम्पोटेंस
हल्द्वानी - आम्रपाली विश्वविद्यालय में UVP फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित “स्टार्टअप जेनेसिस 2.0” (3-दिवसीय आइडिएशन से प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (PoC) हैकाथॉन)” का आज भव्य शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के इनोवेशन इन्क्यूबेशन एंड स्किल डेवलपमेंट (IISD) सेल के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है।
उद्घाटन समारोह का आयोजन पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गरिमामय वातावरण में हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। प्रबंधन मंडल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की।
IISD के निदेशक आलोक सक्सेना ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को नवाचार आधारित सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रो-वाईस चांसलर प्रो. (डॉ.) शैलेंद्र सिंह ने अपने मुख्य संबोधन में कहा कि अम्रपाली विश्वविद्यालय निरंतर एक सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने के लिए प्रयासरत है, जिससे छात्र अपने विचारों को सफल उद्यमों में परिवर्तित कर सकें।
इस अवसर पर l पल्लवी गुप्ता, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, नैनीताल ने विशेष संबोधन देते हुए विद्यार्थियों को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नवाचार को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया।
तीन दिवसीय इस हैकाथॉन में विभिन्न कॉलेजों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं, जो आने वाले दिनों में अपने अभिनव विचार प्रस्तुत करेंगे। यह आयोजन विद्यार्थियों को सीखने, प्रयोग करने और अपने उद्यमशील कौशल को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
स्टार्टअप जेनेसिस 2.0 के माध्यम से अम्रपाली विश्वविद्यालय एक बार फिर नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका को सशक्त कर रहा है।