हल्द्वानी - मोबाइल की शॉप से हुई दोस्ती शहबाज बोला मैं भी बनूंगा हिन्दू, फिर युवती से किया दुष्कर्म, मुक़दमा दर्ज कर युवक गिरफ्तार 
 

 

 

हल्द्वानी - कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक पर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर, धर्म परिवर्तन का झूठा आश्वासन देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शहबाज के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का रहने वाला है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मूल रूप से उधम सिंह नगर जिले के शक्ति फार्म क्षेत्र की रहने वाली है। वह हल्द्वानी में किराए के मकान में रहकर एक मोबाइल शॉप पर नौकरी करती है। मोबाइल की दुकान पर मेरठ निवासी शहबाज भी काम करता था। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम-प्रसंग में बदल गई।

मुस्लिम धर्म छोड़ हिंदू बन जाऊंगा - 
आरोप है कि शहबाज ने युवती को अपने झांसे में लेने के लिए वादा किया कि वह उससे बहुत प्यार करता है और शादी करना चाहता है। उसने युवती का विश्वास जीतने के लिए यहां तक कह दिया कि वह शादी के लिए अपना मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लेगा झांसे में आकर युवती उस पर भरोसा करने लगी जहाँ अलग-अलग जगहो पर ले जाकर आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया इसी दौरान आरोपी ने 8 जुलाई को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 18 जुलाई को आरोपी ने फिर से जबरदस्ती दोबारा युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया।

जब पीड़िता ने शहबाज पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से साफ मुकर गया। इतना ही नहीं,अपनी करतूतों को छिपाने के लिए आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए युवती के मोबाइल फोन से सभी चैट, फोटो और वीडियो भी डिलीट कर दिए। जब युवती ने विरोध किया,तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पूरी आपबीती पुलिस को सुनाई और हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी। 

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल ने बताया की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और तत्परता दिखाते हुए आरोपी शहबाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।