रामनगर - ताजनगरी का दीदार करना हुआ अब आसान, आगरा के लिए यहां से फिर शुरु हुई एक्सप्रेस ट्रेन देखें समय सारणी

 

रामनगर - कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनें अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। इसी क्रम में अब रामनगर - आगरा फोर्ट एक्सप्रेस भी 25 नवंबर से स्पेशल के बजाय एक्सप्रेस ट्रेन के तौर पर संचालित होगी। सप्ताह में 3 दिन चलने वाली ट्रेन में सभी कोच आरक्षित होंगे। इस ट्रेन में एसी कोच भी लगाए गए हैं।
रामनगर - आगरा फोर्ट ट्रेन (15056/15055) 25 नवंबर, रामनगर से सप्ताह में 3 दिन हर सोमवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। वही आगरा फोर्ट से 26 नवंबर से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएगी। फिलहाल जनरल टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं होगी।

रामनगर से यह होगी रूट सारणी।

रामनगर से शाम 07.50 बजे ट्रेन प्रस्थान कर रात 08.25 बजे काशीपुर, 08.45 बजे बाजपुर और रात 09.59 बजे लालकुआं पहुंचेगी। यहां से रात 10.16 बजे पंतनगर से, रात 10.28 बजे किच्छा और 10.46 बजे बहेड़ी से चलेगी। इसके अलावा देर रात 11.02 बजे देवरनिया, भोजीपुरा से 11.16 बजे और 11.33 बजे इज्जतनगर के जरिए 11.51 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी। देर रात 00.06 बजे जंक्शन और 00.45 बजे बदायूं और 01.01 बजे उझानी, सोरो शूकर क्षेत्र से देर रात 01.29 बजे, कासगंज से 02.02 बजे, सिकन्दरा राव से देर रात 02.24 बजे, हाथरस सिटी से 02.51 बजे, मथुरा कैंट से सुबह 04.00 बजे, मथुरा जंक्शन से 04.20 बजे, अछनेरा से 05.00 बजे तथा ईदगाह आगरा से 05.50 छूटकर सुबह 06.55 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी।

आगरा फोर्ट से यह होगी समय सारणी।

वापसी यात्रा में 15055 आगरा फोर्ट-रामनगर त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस आगरा फोर्ट से रात 08.40 बजे प्रस्थान करेगी। फिर ईदगाह आगरा से 08.56 बजे, अछनेरा 09.40 बजे, मथुरा जंक्शन से 10.50 बजे, मथुरा कैंट से 11.15 बजे, हाथरस सिटी से देर रात 11.50 बजे, दूसरे दिन सिकंदरा राव से मध्य रात्रि 00.20 बजे, कासगंज से 01.15 बजे, सोरो शूकर क्षेत्र से देर रात 01.40 बजे, उझानी से 02.15 बजे, बदायूं से 02.35 बजे, बरेली जंक्शन से 03.33 बजे, बरेली सिटी से 03.48 बजे और तड़के 04.08 बजे इज्जतनगर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं भोजीपुरा से 04.23 बजे, देवरनियां से 04.37 बजे, बहेड़ी से 04.53 बजे, किच्छा से 05.14 बजे, पंतनगर से 05.26 बजे, लालकुआं से 05.50 बजे, बाजपुर से सुबह 07.00 बजे, तथा काशीपुर से 07.50 बजे छूटकर रामनगर स्टेशन पर सुबह 08.30 बजे पहुंचेगी।