हल्द्वानी - स्कूटी से शराब तस्करी करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार, 96 पव्वे बरामद, तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी भी कब्जे में 

 

हल्द्वानी - शहर में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब के 96 पव्वे बरामद किए हैं। शराब के अवैध परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ की टीम ने 13 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान पंत कॉलोनी में आरा मशीन के सामने एक स्कूटी सवार को रोका। हीरानगर चौकी क्षेत्र में की गई जांच के दौरान स्कूटी से 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान हरबंश कुमार पुत्र स्व. लक्ष्मी प्रसाद, निवासी गांधीनगर, अजय राजौर की गल्ले की दुकान के पास, वार्ड नंबर 27, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के रूप में की है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल स्कूटी संख्या UK04AN9578 को भी कब्जे में लिया गया है।

इस मामले में कोतवाली हल्द्वानी में आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 348/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।