हल्द्वानी - गंगा दशहरा एवं पुरुषोत्तम मास पर मानव उत्थान सेवा समिति ने किया शरबत वितरण, सेवा भाव का दिया संदेश 
 

 

हल्द्वानी - पटेल चौक में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा गंगा दशहरा एवं पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्रीन सिटी सर्राफा एंड स्वर्णकार एसोसिएशन ने भी सक्रिय सहयोग निभाया।

मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरुदेव सतपाल महाराज के शिष्य महात्मा सत्यबोधानंद ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में परोपकार की भावना जागृत होनी चाहिए, क्योंकि परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि हमारी महान संस्कृति “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” का संदेश देती है और यही भावना हम सभी के भीतर होनी चाहिए। इस अवसर पर जीविका बाई एवं विरक्ता बाई ने भी गंगा दशहरा और पुरुषोत्तम मास का सुंदर वर्णन करते हुए धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं ग्रीन सिटी सर्राफा एंड स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी ने उपस्थित अतिथियों एवं राहगीरों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, पार्षद प्रेम बेलवाल, वेदांत रस्तोगी, अनुराग जैन, मूलचंद, अजय उप्रेती, राधे राम आर्य, मीनू मिश्रा, चंपा बुधलाकोटी, श्वेता शर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।