हल्द्वानी के ITC Fortune में नया पैन एशियन रेस्टोरेंट शुरू, कुमाऊं में पहली बार थाई, बर्मीज़ जापानी फूड का अनुभव
हल्द्वानी - शहर के प्रतिष्ठित फॉर्च्यून वॉकवे मॉल की तीसरी मंज़िल पर नया पैन एशियन रेस्टोरेंट “The Oriental Pavilion” 18 अप्रैल को शुरू हो गया है। यह रेस्टोरेंट चाइनीज, जापानी, थाई और बर्मीज़ व्यंजनों के साथ प्रामाणिक पैन एशियन क्यूज़ीन का कुमाऊं के लोगों को नया स्वाद देने के उद्देश्य से खोला गया है। यहाँ मेन्यू में चाइनीज टी, विभिन्न प्रकार के सॉस, प्राइम-स्टाइल डिशेज़ और डिमसम जैसे लोकप्रिय व्यंजन शामिल किए गए हैं, जिन्हें ताज़ी सब्जियों और प्राकृतिक रंगों के साथ तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही डेसर्ट और आइसक्रीम को भी खास आकर्षण के रूप में पेश किया गया है। प्रबंधन का कहना है कि भोजन में आर्टिफिशियल सामग्री का कम से कम उपयोग किया जा रहा है और अधिकतर सामग्री ऑर्गेनिक और ताज़ी रखी गई है, ताकि ग्राहकों को असली पैन एशियन स्वाद मिल सके।
शारदा ग्रुप के चेयरमैन नीरज शारदा ने बताया कि यहाँ का किचन उच्च हाइजीन स्टैंडर्ड्स पर तैयार किया गया है और इसे कुमाऊं क्षेत्र में एक विशेष फूड डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया गया है। बताया गया है कि यहाँ कार्यरत मुख्य शेफ सदाशंकर ITC ग्रुप के मास्टर शेफ हैं वह होटल इंडस्ट्री में लंबे अनुभव के साथ काम कर चुके हैं।
रेस्टोरेंट मैनेजर के अनुसार, यह स्थान “पैन एशियन ऑथेंटिक क्यूज़ीन” का नया अनुभव देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। शुरुआती विज़िटर्स के लिए एक “सरप्राइज़ गिफ्ट” देने की भी बात कही गई है। हल्द्वानी शहर में इस नए रेस्टोरेंट को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है। लोग अपने परिवार के साथ विदेशी फ़ूड का आनंद ले रहे हैं। आप भी विदेशी जायके का आनंद लेना चाहते हैं 7253000865 पर संपर्क कर अपनी टेबल बुकिंग कर सकते हैं।