नैनीताल - दो PCS अधिकारियों का हुआ तबादला, हल्द्वानी और रामनगर उपजिलाधिकारी की इन्हें मिली जिम्मेदारी 

 

नैनीताल - जिला प्रशासन में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार दो उपजिलाधिकारियों (SDM) के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, गोपाल सिंह चौहान, जो अब तक नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के पद पर कार्यरत थे, को उपजिलाधिकारी/मजिस्ट्रेट रामनगर के पद पर तैनात किया गया है। 


वहीं, प्रमोद कुमार, जो एसडीएम रामनगर के पद पर थे, अब उपजिलाधिकारी/मजिस्ट्रेट हल्द्वानी का कार्यभार संभालेंगे। आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।


यह आदेश 16 फरवरी 2026 को जारी किया गया है। प्रशासनिक हलकों में इसे नियमित स्थानांतरण प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। गोपाल सिंह चौहान को व्यवहार कुशल और सक्रिय अधिकारी के रूप में जाना जाता है। रामनगर में उनकी तैनाती को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।