नैनीताल - कड़ाके की ठंड में जमीन पर नहीं बैठेंगे बच्चे, नैनीताल के इन 39 विद्यालयों को मिलेंगे फर्नीचर, पढ़िए लिस्ट 
 

 

नैनीताल - शीतलहर के बीच विद्यार्थियों को राहत देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने अहम फैसला लिया है। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जयसवाल ने जिले के 39 राजकीय विद्यालयों को कुल 1250 फर्नीचर उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए हैं, ताकि बच्चों को ठंड में जमीन पर बैठकर पढ़ाई न करनी पड़े।

इन विद्यालयों को मिलेगा फर्नीचर (संख्या सहित):

राजकीय इंटर कॉलेज धानाचूली – 35

इंटर कॉलेज पुटगांव – 35

इंटर कॉलेज पहाड़पानी – 35

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्लीसेठी – 20

इंटर कॉलेज रातीघाट – 20

इंटर कॉलेज खैरना – 35

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोला – 20

इंटर कॉलेज बजौनियाहल्दू – 20

बगड़ इंटर कॉलेज – 20

बैलपड़ाव इंटर कॉलेज – 20

प्रतापपुर इंटर कॉलेज – 20

कालाढूंगी इंटर कॉलेज – 150

बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया – 20

दौलतपुर इंटर कॉलेज – 35

इंटर कॉलेज मोतीनगर – 35

हल्दूचौड़ इंटर कॉलेज – 35

नारायण नगर कुसुमखेड़ा इंटर कॉलेज – 150

इंटर कॉलेज रौशिल – 20

इंटर कॉलेज ज्योलीकोट – 20

इंटर कॉलेज धारी – 20

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिल्किया – 20

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुर बैलजुड़ी – 20

इंटर कॉलेज रामनगर – 20

जस्सागांजा इंटर कॉलेज – 35

गुलरभट्टी इंटर कॉलेज – 50

इंटर कॉलेज रामगढ़ – 20

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठा – 20

इंटर कॉलेज सतबुंगा – 35

इंटर कॉलेज बेडचूला – 20

इंटर कॉलेज भनपोखरा – 20

इंटर कॉलेज पदमपुर मीडार – 20

इंटर कॉलेज जोस्यूड़ा – 20

इंटर कॉलेज अधौड़ा – 20

इंटर कॉलेज गरगड़ी – 20

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ककोडंगाजा – 20

इंटर कॉलेज चकडोबा – 35

खनस्यूं इंटर कॉलेज – 50

मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जयसवाल ने बताया कि ठंड के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी विद्यालयों में फर्नीचर पहुंचा दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सकेगा।