हल्द्वानी - जिला खान अधिकारी के नेतृत्व में अवैध माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी मशीन और दो डंपरों को किया जब्त
हल्द्वानी - जिला खनन अधिकारी नवीन सिंह को हल्द्वानी में अवैध रूप से एक बेसमेंट खोदे जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके क्रम में खनन अधिकारी ने अपनी टीम के साथ शिकायती स्थल पर मंगलवार सुबह 4:30 बजे गश्त की तो पाया कि एक जेसीबी मशीन द्वारा बिना अनुमति के बेसमेंट का खुदान किया जा रहा है, मौके पर खनन कर रही एक जेसीबी मशीन व दो डंपरों को तुरंत ज़ब्त करते हुए उन्हें खनन कार्यालय हल्द्वानी में खड़ा कर दिया गया साथ ही अवैध रूप से खोदे गये भू-भाग की पैमाईश कर जुर्माना भी लगाया जायेगा ।
नवीन सिंह इसी तरह की कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं इससे पूर्व वे देहरादून में भी इसी तरह की कार्रवाई करते थे जिससे खनन माफियाओं में डर का माहौल बना रहता था। जिला खनन अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि जिले में कहीं भी किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दास्त नहीं किया जाएगा अवैध खनन करने वालों पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी। टीम में वरिष्ठ सर्वेक्षक विनोद बाराकोटी आदि मौजूद रहे।