हल्द्वानी - नन्हीं कली को न्याय दिलाने सड़कों में उतरा विशाल हुजूम, सुप्रीम कोर्ट से आरोपी बरी होने पर लोगों में उबाल 

 

हल्द्वानी -  साल 2014 में हल्द्वानी के शीशमहल में नन्ही परी हत्याकांड के आरोपी को सुप्रीमकोर्ट से बरी किए जाने के बाद हल्द्वानी में भारी आक्रोश फूट पड़ा। रविवार को सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिसके लोक कलाकार श्वेता माहरा, इन्दर आर्य राकेश खनवाल सहित कई प्रदर्शनकारियों ने बुद्ध पार्क से रैली निकालने का प्रयास किया, जिसे रोकने को लेकर पुलिस और भीड़ के बीच झड़प भी हुई।  रोकने के बावजूद प्रदर्शनकारी गेट कूदकर बाहर निकले और जुलूस की शक्ल में एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। 

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/9Pxpu9DRqJQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/9Pxpu9DRqJQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="YouTube video player" width="560">

इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी आंदोलनकारियों के साथ मौजूद रहे। जुलूस में कई सामाजिक, राजनीतिक और छात्र संगठनों ने समर्थन दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड की बेटी के न्याय के साथ खिलवाड़ हुआ है और नन्ही परी के हत्यारे को हर हाल में फांसी की सजा मिलनी चाहिए।आक्रोशित माहौल को देखते हुए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा।