हल्द्वानी - नैनीताल पुलिस की जुवारियों पर सर्जिकल स्ट्राइक, दो ठिकानों पर छापा, ₹6.67 लाख से अधिक नगद बरामद

 

नैनीताल - दीपावली पर्व से पहले नैनीताल जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा (IPS) के कड़े निर्देशों का असर जिलेभर में साफ दिखाई दे रहा है। दीपावली पर्व के मौके पर जुए और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कालाढूंगी व लालकुआं पुलिस ने मंगलवार देर रात दो अलग-अलग जगहों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों स्थलों से ₹6,67,650 की नकदी और ताश की गड्डियाँ बरामद की हैं।

पहला मामला — कालाढूंगी जंगल में जुए का अड्डा ध्वस्त, ₹5.66 लाख बरामद - 
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोटाबाग क्षेत्र के जंगल में छापा मारा, जहां कई लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। छापे में ₹5,66,000 नकद, दो ताश की गड्डियाँ और अन्य सामग्री बरामद हुई। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण:

1- बेनट चरन पुत्र ईशा चरन निवासी राजेन्द्र नगर, थाना हल्द्वानी
2-  हेम चन्द्र तिवारी पुत्र कैलाश चन्द्र तिवारी निवासी ग्राम मनोजरथपुर, थाना रामनगर
3-  जसवन्त सिंह पुत्र पान सिंह भोजक निवासी लोहरिया साल, हल्द्वानी
4-  नमन जोशी पुत्र मदन मोहन जोशी निवासी लामाचौड़, थाना मुखानी
5-  प्रेम चन्द्र अग्रवाल पुत्र मोर मुकुट अग्रवाल निवासी मैन बाजार, कालाढूंगी
     इनके अतिरिक्त कुन्दन नेगी, मोंटू, कालू एवं अन्य तीन व्यक्ति (सभी निवासी कोटाबाग क्षेत्र) अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।

मामले में FIR संख्या 113/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।


दूसरा मामला — लालकुआं के बिंदुखत्ता में पुलिस की दबिश, ₹1.01 लाख बरामद
एसओजी प्रभारी राजेश जोशी व कोतवाली प्रभारी बृजमोहन राणा के नेतृत्व में पुलिस ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में बलवंत की खाली दुकान में जुआ खेल रहे सात लोगों को दबोच लिया। मौके से ₹1,01,650 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।


गिरफ्तार अभियुक्तगण:
 1- संजय सिंह पुत्र रतन सिंह, 
2- विजय जोशी पुत्र भुवन चंद्र जोशी
3- बलवंत सिंह पुत्र स्व. खिलाफ सिंह
4- नरेंद्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह
5- कुवर सिंह पुत्र तेज सिंह, 
6- खड़क सिंह पुत्र माधव सिंह
7- कमलेश सिंह पुत्र उत्तम सिंह
उक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में मु0अ0सं0 217/25, धारा सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने कहा कि दीपावली पर्व पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में सट्टा-जुआ व अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि “शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”