हल्द्वानी - कल छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर शहर का यातायात हुआ डायवर्जन, जानिए जीरो जोन और पार्किंग व्यवस्था
हल्द्वानी - हल्द्वानी शहर में आगामी कल 27 सितंबर 2024 (शुक्रवार) को होने जा रहे छात्रसंघ चुनाव और मतगणना को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं। यह डायवर्जन प्रातः 9:00 बजे से मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
🔶 मालवाहनों का प्रवेश वर्जित-
छात्रसंघ चुनाव के दौरान नैनीताल रोड पर सभी प्रकार के छोटे-बड़े माल वाहन एवं अति आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन बाईपास मार्गों का प्रयोग करेंगे।
तिकोनिया–काठगोदाम मार्ग पर डायवर्जन:-
तिकोनिया से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहन भोटिया पड़ाव चौकी के सामने से डायवर्ट होकर सड़क के दाहिने हिस्से से गुजरेंगे।
काठगोदाम से तिकोनिया आने वाले वाहन सामान्य लेन में चल सकेंगे।
आवश्यकता पड़ने पर नैनीताल रोड से हल्द्वानी आने वाले वाहन कॉल्टेक्स/हाइडिल तिराहा से डायवर्ट कर पंचक्की और आवास विकास तिराहा से ठंडी सड़क होते हुए तिकोनिया चौराहा भेजे जाएंगे।
🔶 पर्वतीय क्षेत्र से आने-जाने वाली बसें-
पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली रोडवेज व निजी बसें तिकोनिया से नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए सीधे रोडवेज बस स्टेशन तक आ सकेंगी।
वहीं, हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाली बसें भोटिया पड़ाव चौकी से डायवर्ट होकर महारानी होटल तिराहा से नैनीताल रोड में मिलेंगी।
🔶 महिला डिग्री कॉलेज क्षेत्र में बदलाव-
अटल रोड से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर जाने वाले वाहन कलावती चौराहा से डायवर्ट होकर नगर निगम रोड और नहर कवरिंग रोड से पानी की टंकी - दोनहरिया - पंचक्की के रास्ते गंतव्य को जा सकेंगे।
दोनहरिया तिराहा, पानी की टंकी तिराहा और तिकोनिया चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा तक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
पार्किंग व्यवस्था-
✔️ चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारी/पत्रकार:
एम.बी. इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्किंग।
✔️ मतदान हेतु आए छात्र/छात्राएं:
अपने निजी वाहन ठंडी सड़क में पार्क करेंगे।
✔️ महिला डिग्री कॉलेज चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारी:
कॉलेज के बाईं ओर रोड के किनारे वाहन पार्क किए जाएंगे।
जीरो जोन व बैरियर ड्यूटी-
डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए सरस्वती रेस्टोरेंट से महारानी होटल तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
डिग्री कॉलेज के सामने मुख्य मार्ग का बायां भाग, भोटिया पड़ाव से महारानी होटल तक जीरो जोन रहेगा।
कलावती तिराहा (अटल रोड) से कुल्यालपुरा चौराहा तक दुपहिया/चौपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। केवल चुनाव से संबंधित वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा।
ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित मार्गों का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्रों में न घुसें।
चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है।