हल्द्वानी - जगतगुरू शंकराचार्य महाराज आज पहुंचेंगे शहर, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह कल रहेंगे ये कार्यक्रम
Nov 26, 2021, 12:43 IST
हल्द्वानी - जगतगुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज आज हल्द्वानी पहुंचने वाले हैं।मिली जानकारी के अनुसार आज शाम 06:30 बजे भाजपा नेता मनोज पाठक के आवास पर बिठौरिया नंबर 01 में आ रहे हैं।
उनके क्षेत्र में पहुंचने से भक्तिमय और उल्लास का माहौल बन चुका है। और बडी संख्या में लोग उनको सुनने उनके आवास पर आ सकते हैं। ऐसे में उनके घर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों की तैयारियां भी पूरी कर ली गई है।
जगतगुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज संगोष्ठी दर्शन दीक्षा के उपरांत 27 नवम्बर को ही भोजन ग्रहण करेंगे। वही 27 नवम्बर को श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 1:00 बजे भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है।