हल्द्वानी - ग्रीन सिटी सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी से मिले MBPG कॉलेज के नवनिर्वाचित सचिव सार्थक रस्तोगी 
 

 

हल्द्वानी - एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के नवनिर्वाचित छात्रसंघ सचिव सार्थक रस्तोगी ने ग्रीन सिटी सर्राफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी के निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान घनश्याम रस्तोगी ने सार्थक रस्तोगी का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान सार्थक रस्तोगी ने कहा कि छात्रसंघ सचिव के रूप में वह हमेशा छात्र हितों के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर घनश्याम रस्तोगी ने कहा कि जो छात्र नेता छात्र हितों के बारे में सोचते हैं और विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहते हैं, उन्हें आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने की जरूरत है। उन्होंने सार्थक रस्तोगी को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

394 वोट से जीते सार्थक रस्तोगी - 
एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में सचिव पद पर सार्थक रस्तोगी ने 394 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्हें 2,066 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भविष्य रावत को 1,672 वोट मिले। इस तरह सार्थक ने 394 वोटों से सचिव पद पर कब्जा किया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद सार्थक रस्तोगी लगातार छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके स्वागत के दौरान घनश्याम रस्तोगी ने उम्मीद जताई कि नई छात्रसंघ टीम विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाएगी।