हल्द्वानी - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल करेंगे नैनीताल जिले का दौरा, जानिए क्या है मिनट टू मिनट कार्यक्रम 

 

नैनीताल - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 नवम्बर (बुधवार) को जनपद नैनीताल के भ्रमण पर रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:40 बजे एम्स हैलीपेड, ऋषिकेश (देहरादून) से प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, दोगड़ा सूर्यजाला, भुजियाघाट (नैनीताल) पहुँचेंगे। वहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, भुजियाघाट जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वह संस्थान के शुभारंभ पर संबोधन भी देंगे और आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी साझा करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 2:35 बजे रा.इ.का. मैदान, दोगड़ा सूर्यजाला, भुजियाघाट से हेलीकॉप्टर द्वारा चम्पावत के लिए रवाना होंगे।