हल्द्वानी - नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज बिष्ट समेत चार गिरफ्तार

 

हल्द्वानी - मुखानी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, घटना कठघरिया स्थित एक होटल में देर रात हुई।

 

पुलिस ने धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी मिलने के बाद एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जांच शुरू की गई और आरोपियों की तलाश की गई।

 

जांच के दौरान कटघरिया स्थित त्रिशूल होटल का नाम सामने आया। पुलिस ने होटल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में होटल में बिना पहचान पत्र के कमरा देने की बात भी सामने आई है। पुलिस होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।