हल्द्वानी - 24 साल के युवक ने की आत्महत्या, बाथरूम में गला रेत कर दी जान, परिवार में मातम, RSS से जुड़ा है परिवार
 

 

हल्द्वानी - कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हीरानगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 24 वर्षीय युवक सृजल जोशी ने घर के बाथरूम में गला रेतकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार को उस समय सामने आई जब युवक के परिजन उसे गंभीर अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सृजल जोशी के पिता राहुल जोशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े हैं। ऐसे में घटना की जानकारी मिलते ही बीजेपी और आरएसएस से जुड़े कई नेता अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

इंटरनेट पर वीडियो पोस्ट कर जताया था दर्द - 
सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या से पहले सृजल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने किसी गंभीर बीमारी से जूझने की बात कही थी। वीडियो में उसने मानसिक और शारीरिक तकलीफ का जिक्र किया है। हालांकि पुलिस अभी इस वीडियो की जांच कर रही है।

पुलिस जांच जारी, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया - 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि वे सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं, जिसमें आत्महत्या के कारण, सोशल मीडिया गतिविधि और पारिवारिक स्थिति शामिल हैं। सृजल की असमय मृत्यु से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों की भीड़ मृतक के घर पर जुटी हुई है। परिजन किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं।