हल्द्वानी - नैनीताल मोटर्स में मारुति सुजुकी Victoris की भव्य लॉन्चिंग, MP अजय भट्ट ने काटा रिबन, जानिये गाड़ी के फ़ीचर
हल्द्वानी - आज शाम हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित मारुति सुजुकी एरीना, नैनीताल मोटर्स शोरूम में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मारुति सुजुकी की नई और बहुप्रतीक्षित SUV "Victoris" को लॉन्च किया गया।
सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ -
इस विशेष अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अजय भट्ट, (सांसद, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री – रक्षा एवं पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार) शिरकत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे से हुआ, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, ऑटोमोबाइल प्रेमियों और ग्राहकों की उपस्थिति रही।
10.49 लाख है एक्स-शोरूम कीमत -
नैनीताल मोटर्स प्रा. लि. द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मारुति की नई तकनीक और डिज़ाइन वाली "Victoris" को पहली बार जनता के सामने प्रस्तुत किया। कंपनी का कहना है कि यह वाहन अपने उन्नत फीचर्स, दमदार लुक और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ SUV सेगमेंट में नया मापदंड स्थापित करेगा। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है। इसके सीएनजी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 11,49,900 रुपये है।
छह वेरिएंट्स और 10 रंगों में है उपलब्ध -
वहीं वेरिएंट्स की बात करें तो विक्टोरिस कुल छह वेरिएंट्स – LXI, VXI, ZXI, ZXI(O), ZXI+ और ZXI+(O) में उपलब्ध है। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (इनबिल्ट ऐप्स के साथ), 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Maruti Victoris कई अलग-अलग पावरट्रेन विकल्पों के साथ 21 वेरिएंट में उपलब्ध होगी। कंपनी ने इसे 10 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है।
MD बोले मारुति की दमदार गाड़ियों में से एक है Victoris -
नैनीताल मोटर्स के एमडी भूपेश अग्रवाल और नितिन अग्रवाल ने बताया कि यह यह गाड़ी सेफ्टी और बजट के लिहाज से ग्राहकों द्वारा काफी प्रसंद की जा रही है आगामी दशहरा, धनतेरस और दीवाली को देखते हुए लगभग 50 Victoris गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है।