हल्द्वानी - DPS स्कूल में गरबा और दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित, भारतीय संस्कृति और परंपराओं की दिखी सुंदर झलक
हल्द्वानी - दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), हल्द्वानी में नवरात्रि के दूसरे दिन कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर-सदनीय गरबा एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक गरबा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों और दही हांडी प्रतियोगिता के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
गरबा प्रतियोगिता में यमुना सदन ने प्रथम, गंगा सदन ने द्वितीय, सतलुज सदन ने तृतीय और चेनाब सदन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं, दही हांडी प्रतियोगिता में गंगा सदन ने पहला, यमुना सदन ने दूसरा, सतलुज सदन ने तीसरा और चेनाब सदन ने चौथा स्थान हासिल किया।
दोनों प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में टीम भावना, आपसी समन्वय, सांस्कृतिक जागरूकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया। विद्यालय की ओर से सभी प्रतिभागियों के प्रयासों और प्रदर्शन की सराहना की गई तथा विजेता सदनों को बधाई दी गई।