हल्द्वानी - DPS में अभिव्यक्ति 2026 तीन दिवसीय साहित्य एवं अभिव्यक्ति महोत्सव का सफल आयोजन
हल्द्वानी - दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में आयोजित तीन दिवसीय साहित्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव "अभिव्यक्ति 2026" का भव्य समापन उत्साह, रचनात्मकता और उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, विचारों और अभिव्यक्ति को मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। ट्विन विन टीम द्वारा आयोजित गतिविधि-आधारित सत्रों में विद्यार्थियों ने वन लाइन स्टोरी, स्टोरीवर्स, कठपुतली के माध्यम से कहानी, थिएटर कार्यशाला, श्लोक गायन, एक्सटेम्पोर तथा एआई इन क्रिएटिव राइटिंग जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन सत्रों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और संचार कौशल को नई दिशा दी।
दूसरे दिन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और आकर्षक फ्लेमिंगो नृत्य से हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना शाही एवं हिमालय एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष भुमेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित विजनरी टॉक्स में नौ विद्यार्थियों ने अपने प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए। पर्यावरणविद् सुधीर चड्ढा ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार साझा किए, वहीं "जैब दे मेट – जेन ज़ी अचीवर्स मीट जेन अल्फा" तथा "न्यू एज करियर्स इन द ऑरेंज इकोनॉमी" जैसे सत्रों ने विद्यार्थियों को भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराया।
समापन दिवस पर दीप प्रज्ज्वलन, मधुर कोयर प्रस्तुति तथा पॉडकास्ट सत्र का आयोजन किया गया। विद्यालय के युवा लेखकों ने अपने अनुभव साझा किए, जबकि ट्विन विन टॉक शो ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। एकल वक्तृत्व, मोनोलॉग, नुक्कड़ नाटक और स्किट प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया।
"अभिव्यक्ति 2026" केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं, रचनात्मक अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का उत्सव था। यह महोत्सव विद्यार्थियों को स्वतंत्र रूप से सोचने, प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त होने और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता रहेगा।